संघात्मक सरकार की परिभाषा
संघात्मकसरकार की परिभाषा संघात्मकसरकार एक ऐसी प्रणाली है जिसमें केन्द्रीय तथा स्थानीय सरकारें एक सामान्य प्रभुसत्ता के अधीन होती है। यह सरकारें अपने अपने निश्चित क्षेत्र में सर्वोच्च होतीहैं। उनका कार्यक्षेत्र संविधान द्वारा ही निश्चित किया जाता है। संसदीय प्रणाली (parliamentary system) लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था की वह प्रणाली है जिसमें कार्यपालिका अपनी लोकतांत्रिक वैधता विधायिका के माध्यम से प्राप्त करती है और विधायिका के प्रति उत्तरदायी होती है। इस प्रकार संसदीय प्रणाली में कार्यपालिका और विधायिका एक-दूसरे से परस्पर संबंधित होते हैं। झारखंड इतिहास का महत्वपूर्ण प्रश्न Q.सन् 1779 ई० में झारखण्ड में पहली बटालियन कहाँ स्थापित की गयी तथा किसको इसका पहला प्रशासक नियुक्त किया गया Ans- रामगढ़ में, चैपमेन को Q.झारखण्ड का कौन-सा क्षेत्र हो जनजाति की मातृभूमि कहलाता है Ans-कोल्हान क्षेत्र Q.हजारीबाग क्षेत्र में अंग्रेजी कम्पनी को सर्वाधिक विरोध का सामना किस राज्य से करना पड़ा था? Ans-रामगढ़ Q.किसके नेतृत्व में का तमाड़ विद्रोह हुआ था Ans-विष्णु और मौजी मानकी Q.तमाड़ विद्रोह का प्रारंभ कब हुआ था Ans-1789ई० में Q.तमाड़ विद्रोह कब से कब तक चला? Ans--1789ई० से1794ई० तक Q.तिलका आंदोलन कब एवं किसके नेतृत्व में प्रारम्भ हुआ था? Ans-1783-85ई० में तिलका माँझी Q.तिलका माझी का वास्तविक नाम क्या था? Ans-जबरा पहाड़िया Q.तिलका आंदोलन से प्रभावित क्षेत्र कौन-सा था? Ans-संथाल परगना Q.शहीद तिलका माँझी को किस वृक्ष पर लटका कर फाँसी दी गयी थी? Ans-बरगद के वृक्ष पर Q.तिलका माँझी द्वारा गाँव में विद्रोह का संदेश किस माध्यम से भेजा जाता था ? Ans-संखुआ पत्ता से Q.किस विश्वविद्यालय का नाम तिलका मॉझी के नाम पर रखा गया है? Ans-भागलपुर विश्वविद्यालय Q.हो विद्रोह को समाप्त कराने में किस अंग्रेज मेजर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी? Ans-मेजर रफसेज ने Q.हो विद्रोह कब हुआ था? Ans-1820-21ई० में Q.कोल विद्रोह का प्रारम्भ कब हुआ? Ans-1831ई० में Q.कोल विद्रोह के नेतृत्वकर्ता कौन थे? Ans-सिंदराय,बिंदराय,सुग्गा एवं बुधु भगत Q.कोल विद्रोह किस जनजाति का विद्वोह था? Ans-मुंडा जनजाति का Q.कोल विद्रोह में मुंडा जनजाति का साथ किस अन्य जनजाति ने दियाथा? Ans-हो जनजाति ने Q.भूमिज विद्रोह कब एवं किसके नेतृत्व में हुआ था? Ans-1832ई०,गंगा नारायण Q.भूमिज विद्रोह का प्रमुख कारण क्या था? Ans-कंपनी द्वारा जमींदारों पर अत्यधिक राजस्व थोपना Q.संथाल विद्रोह कब एवं किसके नेतृत्व में प्रारम्भ हुआ? Ans-1855ई०,सिद्धो-कान्हू के Q.संथाल विद्रोह का प्रारम्भ किस स्थान से हुआ? Ans-भगनाडीह से Q.किस तिथि को संथालों की सभा हुई,जिसमें सिद्धो एवं कान्हू को'सूबा'चुना गया? Ans-30जून, 1855को Q.'अपना देश और अपना राज'का नारा किस विद्रोह के दौरान दिया गया? Ans-संथाल विद्रोह के Q.संथाल विद्रोह से प्रभावित क्षेत्र कौन-सा था? Ans-संथाल परगना (दामिन-ए-कोह) Q.संथाल विद्रोह का दमन किसने किया था? Ans-जनरल लॉयड ने कान्हू को कब और कहाँ'फाँसी दी गयी थी? Q.Ans-1856ई० भगनाडीह में Q.राजमहल का पहले क्या नाम था? Ans-आगमहल Q.उलगुलान विद्रोह का संबंध किससे है? Ans-बिरसा मुंडा से Q.विरसा के माता-पिता कौन थे? Ans-कदमी एवं सुगना मुंडा Q.ईसाई धर्म में दीक्षित होने के बाद बिरसा मुंडा का नाम क्या रखा गया? Ans-दाऊद Q.बिरसा ने ईसाई धर्म से नाता कब तोड़ लिया? Ans-1890 Q.विरसा मुंडा के गुरु कौन थे? Ans-आनंद पांडे Q.धरती आबा किसे कहा जाता है? Ans-बिरसा मुंडा को Q.बिरसा मुंडा ने किस वर्ष अपने आपको ईश्वर का दूत घोषित किया? Ans-1895 Q.बिरसा की सेना के सेनापति कौन थे? Ans-गया मुंडा Q.विरसा के मुख्य सलाहकार कौन-कौन थे? Ans-जोहन मुंडा,रीढ़ा मुंडा,पंडु मुंडा,डेमका मुंडा,टिपरू मुंडा Q.बिरसा आंदोलन का मुख्यालय कहाँ था?
04-09-2021झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा
झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा सातवीं आठवीं नौवीं दसवीं संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 19 सितंबर 2021 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली में सुबह 10:00 से 12:00 के बीच सामान्य अध्ययन की परीक्षा होगी जबकि दूसरी पाली में दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक झारखंड सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। 4 सितंबर से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे अभ्यर्थी 19 सितंबर को होने वाले झारखंड लोक सेवा आयोग संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए अभ्यार्थी 4 सितंबर से आयोग की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड के साथ उन्हें दो पासपोर्ट साइज की फोटो और कोरोना डिक्लेरेशन फॉर्म भी ले जाना होगा। परीक्षा केंद्र में कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा।
03-09-2021